वीडियो : कुछ यूँ भी मनाया गया लोकतंत्र का पर्व ! डोली में बैठकर 97 वर्षीय वयोवृद्ध ने किया मताधिकार का प्रयोग

उत्तरकाशी नीरज उत्तराखंडी  जिले के मालना गॉंव में वयोवृद्ध मतदाता शेरदास ने लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है।  चुनाव के पर्व के प्रति असीम उत्साह से सराबोर शेर दास उम्र की 97 पड़ाव पार करने के बावजूद डोली में बैठक कर अपने गॉंव वोट देने पहॅॅुंचे तो गॉंव में उत्सव […]

उत्तरकाशी

नीरज उत्तराखंडी 

जिले के मालना गॉंव में वयोवृद्ध मतदाता शेरदास ने लोकतंत्र के प्रति अगाध आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। 

चुनाव के पर्व के प्रति असीम उत्साह से सराबोर शेर दास उम्र की 97 पड़ाव पार करने के बावजूद डोली में बैठक कर अपने गॉंव वोट देने पहॅॅुंचे तो गॉंव में उत्सव का माहौल बन गया। 

यमुनोत्री विधान सभा के मालना गॉंव के शेर दास इन दिनों अपने बच्चों के साथ पास के ही ब्रह्मखाल कस्बे में रहते हैं। चलने-फिरने में परेशानी होने के बावजूद उन्होंने अपने गॉंव के मतदान केन्द्र में जाकर ही वोट देने का इरादा जताया तो प्रशासन ने उन्हें गॉंव तक डोली से पहॅुंचाने का प्रबंध किया।

खुद जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी इस व्यवस्था को अंजाम तक पहॅुचाने के लिए मालना गॉंव पहॅुंचे। मोटर मार्ग से शेर दास को डोली में बिठाकर गॉंव ले जाया गया तो आह्लादित शेर दास पूरे रास्ते हंसते गाते लोकतंत्र के चुनावी पर्व का जश्न मनाते रहे। गांव में फूल माला पहनाकर गाजे-बाजों से उनका स्वागत किया गया।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts