दु:खद – वोटिंग के अगले ही दिन मुरादाबाद बीजेपी प्रत्याशी की मौत। चुनाव पर क्या होगा असर, जानिए …

विशाल सक्सेना  मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह की मृत्यु हो गई। कल मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया,जहां उनका निधन हो गया । मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा हैं। मुरादाबाद सीट पर 19 अप्रैल को ही मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग […]

विशाल सक्सेना 

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह की मृत्यु हो गई। कल मतदान के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया,जहां उनका निधन हो गया । मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया जा रहा हैं।

मुरादाबाद सीट पर 19 अप्रैल को ही मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग होनी है सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है।

हालांकि उनके निधन से काउंटिंग और चुनाव की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। काउंटिंग पूरी की जाएगी। यदि स्वर्गीय सर्वेश सिंह जीत गए तो ये सीट रिक्त (खाली) घोषित करके दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। यदि वो हार गए तो जीते हुए कैंडिडेट को सांसद का सर्टिफिकेट दिया जाएगा और चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति !”

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts