गजब : लांघा रोड पर लॉपिंग के नाम पर आम हरे भरे पेड़ो को ठिकाने लगाने की तैयारी,

इंद्रजीत असवाल  प्रदेश की राजधानी देहरादून के विकासनगर तहसील क्षेत्र में माफियाओं की सक्रियता रुकने का नाम नही ले रही है, जबकि इन्हें रोकने के लिए यहाँ पर सरकार द्वारा मोटी सेलरी में अधिकारी कर्मचारी बिठा रखे हैं । इससे साफ जाहिर होता है कि इन्ही अधिकारियों की मिलीभगत के कारण क्षेत्र में माफिया राज […]

इंद्रजीत असवाल 

प्रदेश की राजधानी देहरादून के विकासनगर तहसील क्षेत्र में माफियाओं की सक्रियता रुकने का नाम नही ले रही है, जबकि इन्हें रोकने के लिए यहाँ पर सरकार द्वारा मोटी सेलरी में अधिकारी कर्मचारी बिठा रखे हैं ।

इससे साफ जाहिर होता है कि इन्ही अधिकारियों की मिलीभगत के कारण क्षेत्र में माफिया राज फल फूल रहा है ।

चाहे खनन हो या फिर लकड़ी माफिया दोनो का आतंक पूरे क्षेत्र में फैला हुआ है।

जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं वो लांघा रोड स्थित दून वैली इंटरनेशनल स्कूल के अपोजिट का है। कुछ  समय पहले कुछ मीडिया चैनलो द्वारा इसकी खबर छापी गई थी, जिसमे इस बगीचे में कई पेड़ खड़े थे लेकिन कंकरीक का जंगल खड़ा करने के लिए यहां से धीरे धीरे आम के पेड़ों को बेरहमी से पर्यावरण के दुश्मनों द्वारा काटा जा रहा है ।

आप साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार से एक हरे भरे बगीचे में लगे आम के पेड़ों को लॉपिंग के नाम पर साफ किया जा रहा है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस भूमि को किसी सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी का सरक्षण प्राप्त है ।

यहां से जिम्मेदार उद्यान विभाग व तहसील प्रशासन मात्र कुछ ही दूरी पर बैठा आराम फरमा रहा है।

हमारे द्वारा जब मौके से उद्यान अधिकारी सहसपुर से फोन पर वार्ता करनी चाही तो उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

देंखे वीडियो: 

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल सीमा पर ‘किराये की कोख’ का कथित काला कारोबार

गोरे और सुंदर बच्चे की चाहत के नाम पर नेपाली युवतियों के शोषण का आरोप, दलालों के जरिए करोड़ों का खेल होने का...

बड़ी खबर : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से हुआ था बरी भूपतवाला में चाय की दुकान के...

Related Posts