सनसनी : यहां जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव..

काठगोदाम-मुकेश कुमार- काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रानीबाग स्थित पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल अभी तक मृत युवक […]

काठगोदाम-मुकेश कुमार-

काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रानीबाग स्थित पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में अज्ञात युवक का पेड़ पर शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखा हुआ है । 

   इधर मामले की जानकारी देते हुए काठगोदाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने बताया कि सोमवार दोपहर को रानीबाग निवासी ग्रामीण युवक योगेश रजवार को पंसौली वनक्षेत्र के जंगल में पेड़ से शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा जिसकी सूचना उसने काठगोदाम पुलिस को दी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां रस्सी से शव पेड़ से लटक रहा था। जिसे पुलिस टीम ने नीचे उतारा वही शव की शिनाख्त नही हो पाने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 40-45 बर्ष बताई जा रही है।

प्रथम दृष्टया शव एक दो दिन पुराना मालूम होता है। युवक हाफ टिस्सेट और खाकी पेंट पहने हुऐ है उन्होंने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर शव की शिनाख्त कराई जा रही है। इधर पुलिस टीम में कास्टेबल गोविन्द आर्य, महेश बृजवाल मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: किसानों के नाम पर करोड़ों खेल । कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं पर उठे गंभीर सवाल

देहरादून/हल्द्वानी।कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड के कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं में खरीद, अनुदान, भुगतान और सरकारी राजस्व को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने अपने...

विधायक राजकुमार पोरी ने देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए 76 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल...... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी विधायक एवं...

Related Posts