हादसा : यहां खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस। दो घायल…

पिथौरागढ़  विशाल सक्सेना  बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं,जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे, रास्ते में […]

पिथौरागढ़ 

विशाल सक्सेना 

बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं,जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे, रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा,तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चलने लगी और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई ।

इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल है,इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts