Uttarakhand Board 10th-12th Result 2024 date : कब जारी होगा रिजल्ट | कैसे करेंगे चेक और डाउनलोड

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने की तिथि नजदीक आ गई है। बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं,इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। […]

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने की तिथि नजदीक आ गई है।

बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं,इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है। उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार,उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। 

परीक्षा परिणाम रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित किये जायेंगे। 

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक और डाउनलोड

  • सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट सामने होगा।
  • उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts