बड़ी खबर : सेंचुरी पेपर मिल के लेखा प्रभारी ने की ठेकेदार से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी। मुकदमा दर्ज..

लालकुआँ /मुकेश कुमार  रूद्रपुर लालकुआँ सेंचुरी पेपर मिल में लेखा विभाग के प्रभारी पर शहर के एक ठेकेदार ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  जिसपर पुलिस ने मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका और उनके साथियों के खिलाफ […]

लालकुआँ /मुकेश कुमार 

रूद्रपुर लालकुआँ सेंचुरी पेपर मिल में लेखा विभाग के प्रभारी पर शहर के एक ठेकेदार ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

जिसपर पुलिस ने मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बताते चले कि रूद्रपुर एलायंस कॉलोनी निवासी बाबूलाल पटवारी ने रूद्रपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि की वो काफी समय से सेंचुरी पेपर मिल में लेबर और मशीनरी की सर्विस का काम करते हैं, जिसके चलते पेपर मिल पर उनका लाखों रूपये का बकाया है।

उनका आरोप है कि इस संबंध में जब मिल के लेखा विभाग में तैनात लेखा प्रभारी संजय धानुका से बात की गयी तो धानुका से कोई संतोषजनक जबाब नही दिया और उनके द्वारा रिश्वत के तहत 50 लाख रूपये के प्लांट की मांग की गई ।

वही ठेकेदार बाबूलाल पटवारी का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पेपर मिल के उच्च अधिकारियों को मेल के द्वारा दे दी। जिसके बाद से संजय उनसे रंजिश रखने लगा ।

उनका कहना है की 18 अप्रैल की सुबह वो अपनी कालोनी में साथियों के साथ घूम रहे थे तो संजय धानुका अपनी गाड़ी में अपने साथियों के साथ आये और रास्ते में रोककर उनके साथ डंड़ो से मारपीट की और गाली गलौज करने लगे ।

उनका कहना है की इस दौरान उनके साथियों ने बमुश्किल उनकी जान बचायी और संजय अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी से भाग गया। 

वही पुलिस ने इस मामले में आरोपी पेपर मिल के लेखा प्रभारी संजय धानुका और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  इधर कोतवाली धीरेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts