जंगल की आग ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री के 12 कमरे जला दिए। बमुश्किल आग पर काबू…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में आग के तांडव ने एक मैग्नेसाइट फैक्टी के 12 कमरों को अपने आगोश में ले लिया। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।बागेश्वर वन प्रभाग के गड़खेत बज्यूला रेंज स्थित जंगल की आग लगातार बढ़ती जा रही है। जंगल की आग के बढ़ते […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बागेश्वर में आग के तांडव ने एक मैग्नेसाइट फैक्टी के 12 कमरों को अपने आगोश में ले लिया। दमकल और वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बागेश्वर वन प्रभाग के गड़खेत बज्यूला रेंज स्थित जंगल की आग लगातार बढ़ती जा रही है। जंगल की आग के बढ़ते कहर ने काफलीगैर तहसील में बने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टी के खदान एरिया को घेर लिया। देखते ही देखते आग ने 12 कमरों को अपने आगोश में ले लिया। वहां रखे उपकरण और फर्नीचर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालातों पर काबू पाने के लिए अग्निशमन और वन विभाग ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया। फायर सीजन के दौरान ये जिले में अबतक का सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts