पेयजल संकट : यहां पानी के नए कनेक्शन और सर्विस सेंटर में वाहनों की धुलाई पर रोक..

रिपोर्टर – मुकेश कुमार स्थान –   हल्द्वानी कुमाऊं में एक तरफ जंगलों में आग का कहर जारी है तो दूसरी तरफ पेयजल संकट भी गहरानें लगा है, हल्द्वानी में गौला नदी का जलस्तर 81 क्यूसेक तक चला गया है। भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है, भीषण गर्मी और पेयजल संकट […]

रिपोर्टर – मुकेश कुमार

स्थान –   हल्द्वानी

कुमाऊं में एक तरफ जंगलों में आग का कहर जारी है तो दूसरी तरफ पेयजल संकट भी गहरानें लगा है, हल्द्वानी में गौला नदी का जलस्तर 81 क्यूसेक तक चला गया है।

भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है, भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए पानी के नए कनेक्शन और सर्विस सेंटर में वाहनों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है।

 DM नैनीताल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यवाही करते हुए 42 सर्विस सेंटर को नोटिस जारी किया है  जबकि 2 के कनेक्शन काट दिए गए हैं।

पेयजल किल्ल्त और समाधान पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा की फिलहाल टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

यदि जरूरत पड़ी तो और टैंकरों को भी किराए पर लिया जा सकता है, इसके अलावा शहर में जिन लोगों के पास प्राइवेट बोरिंग है वह भी पानी की सप्लाई आम जनता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, इसके अलावा पहाड़ों में अवैध बोरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर उचित कार्यवाही की जाए।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts