राहत : एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता। जानिए कितने में मिलेगा…

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है। हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। देश में जारी लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिलेंडर की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई […]

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है। हालांकि, इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

देश में जारी लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली से लेकर मुंबई तक सिलेंडर की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई है।

IOCL की वेबासाइट पर सिलेंडर की नई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है, जो 1 मई 2024 से लागू हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक, 1 मई से राजधानी दिल्ली में 9 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती (Delhi LPG Price) की गई है और इसका दाम 1764.50 रुपये से कम होकर अब 1745.50 रुपये हो गया है।

इसी तरह मुंबई में Commercial LPG Cylinder का दाम 1717.50 रुपये से कम होकर अब 1698.50 रुपये रह गया है।

चेन्नई में भी ये सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हुआ है और इसकी कीमत 1930 रुपये से कम होकर 1911 रुपये रह गई है।

हालांकि, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1 रुपये ज्यादा यानी 20 रुपये की कटौती की गई है और अब तक 1879 रुपये में बिक रहा ये सिलेंडर यहां पर अब 1859 रुपये का हो गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जताई हत्या की आशंका ।रोते हुए बोले- खतरे में मेरा और मेरे बच्चो जीवन

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और...

बड़ी खबर: सीएम धामी कल पहुंचेंगे लाखामंडल, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविर में करेंगे प्रतिभाग

उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर 2026।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को...

Related Posts