तेज रफ्तार का कहर (वीडियो) : अनियंत्रित वॉल्वो बस पलटी। यात्रियों में मची चीख-पुकार । पुलिस चौकी के उड़े परख्चे

नारसन बॉर्डर पर बेकाबू बस के रफ्तार का क़हर देखने को मिला। इस भीषण हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। […]

नारसन बॉर्डर पर बेकाबू बस के रफ्तार का क़हर देखने को मिला। इस भीषण हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई।

देखें वीडियो:-

इस घटना में चौकी में तैनात होमगार्ड समेत छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार करवाया।

नारसन बॉर्डर पर शनिवार की भोर करीब चार बजे दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए। चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए।

आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे टूटे हुए शीशों के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद से बस का ड्राइवर व परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में लगभग 60 यात्री बताए जा रहे हैं।जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चौकी को टक्कर मारते हुए हाईवे पर पलट गई है।

मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन के द्वारा साइड में कर दिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि बस को हमने अपने कब्जे में ले लिया है बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts