बिग ब्रेकिंग : केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत । भाजपा की बढ़ाएंगे चुनाव में चुनौतियां

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनावों से 48 घंटे पहले हम केजरीवाल को पर्याप्त समय दे रहे हैं।  केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन उन्हें […]

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनावों से 48 घंटे पहले हम केजरीवाल को पर्याप्त समय दे रहे हैं।  केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अंतरिम जमानत का ऑर्डर ट्रायल कोर्ट जाएगा, फिर ट्रायल कोर्ट बेल बॉन्ड भरकर रिलीज आर्डर तैयार करके तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजेगा। जिसके बाद जेल प्रशासन केजरीवाल को रिलीज करेगा।

आपकों बता दें कि,केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद वह 10 दिन तक ईडी की हिरासत में रहे थे एक अप्रैल को ट्रायल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल सीमा पर ‘किराये की कोख’ का कथित काला कारोबार

गोरे और सुंदर बच्चे की चाहत के नाम पर नेपाली युवतियों के शोषण का आरोप, दलालों के जरिए करोड़ों का खेल होने का...

बड़ी खबर : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से हुआ था बरी भूपतवाला में चाय की दुकान के...

Related Posts