हादसा : तेज आंधी में गिरा विशालकाय पेड़। चपेट में आय स्कूटी सवार की मौत ..

रुद्रप्रयाग तेज आंधी और तूफान के चलते मुख्यालय स्थित गुलाबराय के समीप बदरीनाथ हाईवे पर एक विशालकाय गिरा, जिसकी चपेट में एक स्कूटी सवार आ गया । भारी भरकम पेड़ से स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, वहीं स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव […]

रुद्रप्रयाग तेज आंधी और तूफान के चलते मुख्यालय स्थित गुलाबराय के समीप बदरीनाथ हाईवे पर एक विशालकाय गिरा, जिसकी चपेट में एक स्कूटी सवार आ गया ।

भारी भरकम पेड़ से स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, वहीं स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।हाईवे पर पेड़ गिरने से काफी देर यातायात भी बाधित रहा। 

बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे रुद्रप्रयाग नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में तेज आंधी तूफान आया इस दौरान बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले हाईवे पर तेज आंधी से एक पेड़ सड़क पर गिर गया।

पेड़ के साथ काफी मात्रा में पत्थर भी सड़क पर आ गए ,इसी बीच हाईवे से गुजर रही एक स्कूटी में सवार 40 वर्षीय गिरीश भट्ट निवासी कंडारा रुद्रप्रयाग पेड़ की चपेट में आ गया ।

घटना में स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई स्कूटी सवार सड़क पर छिटकर खाई में गिर गई। उक्त व्यक्ति का शरीर का एक अंग भी अलग हो गया ।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र रौतेला ने बताया कि भारी पेड़ गिरने के कारण यह घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई ।उक्त व्यक्ति गुलाबराय से श्रीनगर की तरफ जा रहा था ।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इधर घटना के बाद पुलिस द्वारा तत्काल हाईवे से पेड़ हटाया गया, जिसके बाद यातायात भी शुरू करा दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts