बड़ी खबर : ₹5500 की रिश्वत लेने के मामले में पटवारी को 3 साल की सजा।

हल्द्वानी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण, हल्द्वानी नीलम रात्रा की अदालत ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) को 5500 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।  अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना […]

हल्द्वानी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण, हल्द्वानी नीलम रात्रा की अदालत ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) को 5500 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। 

अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। वर्ष 2018 में विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा था।

सितारगंज के ग्राम मैनाझुंडी निवासी तरसेम सिंह ने विजिलेंस कार्यालय हल्द्वानी में 27 अप्रैल 2018 को यह शिकायत की थी। 

बताया था राजस्व उप निरीक्षक राम सिंह उसके आय प्रमाण पत्र के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 5500 रुपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस निरीक्षक पंकज कुमार उप्रेती के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। 

शिकायतकर्ता को आय प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ट्रैप टीम ने 1 मई 2018 को राजस्व उप निरीक्षक राम सिंह को तरसेम सिंह से साढ़े पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। केस दर्ज होने के बाद यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण, हल्द्वानी की अदालत में चला। ट्रायल के दौरान अभियोजन अधिकारी दीपा रानी ने अदालत में 11 गवाह परीक्षित कराए। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी राम सिंह को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देकर सजा सुनाई।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts