एक्शन : राज्य कर विभाग ने मारा शराब कंपनी पर छापा। करोड़ो की कर चोरी पकड़ी

काशीपुर  विशाल सक्सेना  राज्य कर विभाग द्वारा काशीपुर में एक शराब कंपनी पर की छापेमारी कंपनी ने पांच साल से अधिक समय से टैक्स जमा नहीं किया था । सटीक सूचना पर टीम ने छापेमारी की मौके से कागजात जब्त किए हैं,प्रारंभिक जांच में करीब चार करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है । कंपनी […]

काशीपुर 

विशाल सक्सेना 

राज्य कर विभाग द्वारा काशीपुर में एक शराब कंपनी पर की छापेमारी कंपनी ने पांच साल से अधिक समय से टैक्स जमा नहीं किया था ।

सटीक सूचना पर टीम ने छापेमारी की मौके से कागजात जब्त किए हैं,प्रारंभिक जांच में करीब चार करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है ।

कंपनी ने पांच लाख रुपये मौके पर ही जमा कर दिए हैं । राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त राकेश वर्मा के निर्देश पर टीम ने कंपनी में छापेमारी की ।

डिप्टी कमिश्नर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच के विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि विभाग को काशीपुर में बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बिक्री के बाद भी करीब वर्ष 2019 से वैट और सेस जमा नहीं करने की सूचना मिली थी,इस पर टीम ने कंपनी में छापेमारी की ।

वहीं राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने बताया कि मौके पर कंपनी के कागजात सील किए गए हैं उन्होंने बताया कि मौके पर बरामद करीब दो हजार पेटी शराब को लेकर आबकारी विभाग के निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया इस शराब के स्टॉक को भी टैक्स जांच के दायरे में लिया गया है। असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कांत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 4 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर ठाकुर रणवीर सिंह, राज्य कर अधिकारी अनिल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts