दर्दनाक हादसा : जंगल में लगी आग बुझाने गया युवक जला। हुई दर्दनाक मौत …

विशाल सक्सेना  अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में घिर गया । स्वयं को बचाने का उसने काफी प्रयास किया, लेकिन आग के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक […]

विशाल सक्सेना 

अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में घिर गया ।

स्वयं को बचाने का उसने काफी प्रयास किया, लेकिन आग के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।उसका शव आधा जल चुका था।

 जानकारी अनुसार, सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई , खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई थी,गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40 साल) आग की चपेट में आ गया जिसकी बुरी तरह जलने से  दर्दनाक मौत हो गई ।

उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया था, सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया ।

रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts