दुखद: तीन साल के मासूम को आंगन से उठा ले गया गुलदार। सदमे में परिवार …

श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया।गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार, […]

श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया।गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया।

बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार तेजी से भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रूप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपड़ी में रह रहा था।

उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां आए थे। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की मां भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है।

बता दें कि अभी तीन माह पहले ही बुघाणी रोड पर एक बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। जबकि एक माह पहले श्रीकोट में भी एक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा है।

कर्णप्रयाग में भी गुलदार के आतंक से बचने के लिए लोग पटाखे छोड़ रहे हैं। आईटीआई और अपर बाजार वार्ड में आतिशबाजी की जा रही है। शुक्रवार दिन में भी गुलदार ने एक गाय को गौशाला में घुसकर निवाला बनाया था। इससे पहले तीन और मवेशी का भी गुलदार शिकार कर चुका है

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts