वीडियो : नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग । मची अफरा-तफरी, ट्रक जलकर खाक

रिपोर्ट, मुकेश कुमार  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है । ट्रक में आग लगाता देख चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।  ट्रक में आग […]

रिपोर्ट, मुकेश कुमार

 नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है । ट्रक में आग लगाता देख चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 

ट्रक में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। 

वही मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई थी,हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवा दिया।

सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि हल्द्वानी से पहाड़ की ओर सामान लेकर जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लगने की सूचना मिली थी। बताया कि जैसे ही ट्रक रानीबाग एनसीसी कैम्प के समीप पहुँचा तो चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक से निकलती आग की लपटों को देख लोगो में हड़कंपमच गया। ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ समयतक सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया था।

आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटनाकी जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। वहीआग में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts