दुखद हादसा : खाई में गिरी बाइक। 12वर्षीय बच्चे की मौत …

गैरसैण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर बाइक के खाई में गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है l  मिली जानकारी के अनुसार, बछुवाबाण निवासी हेमंत सिंह पुत्र सुरेन्द सिंह और ओजस्विन बछुवाबाण से कण्डारीखोड […]

गैरसैण-बछुवाबाण मोटर मार्ग पर बाइक के खाई में गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है l 

मिली जानकारी के अनुसार, बछुवाबाण निवासी हेमंत सिंह पुत्र सुरेन्द सिंह और ओजस्विन बछुवाबाण से कण्डारीखोड जा रहे थे। इसी दौरान बछुवावान से आठ किमी दूर बाइक करीब 40 मीटर खाई में गिर गई l जिसमें 12 साल के ओजस्विन की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हेमंत को सीएचसी चौखुटिया से हायर सेंटर भेज दिया है l

 

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts