राहत : पिंजरे में कैद हुआ नरभक्षी गुलदार। बच्चों को बना रहा था शिकार

जयप्रकाश श्रीनगर___जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में विगत तीन-चार दिनों से एक नरभक्षी गुलदार ने छोटे बच्चों को निवाला बनाया था ,जिसको देखते हुए गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट हरकत में आई और उन्होंने शीघ्र ही श्रीनगर के अलग-अलग जगह पर पिंजरे लगाए,जिसमें आज एक गुलदार जो बच्चों को निवाला बन रहा था, आखिरकार श्रीनगर ग्लास हाउस […]

जयप्रकाश

श्रीनगर___जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में विगत तीन-चार दिनों से एक नरभक्षी गुलदार ने छोटे बच्चों को निवाला बनाया था ,जिसको देखते हुए गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट हरकत में आई और उन्होंने शीघ्र ही श्रीनगर के अलग-अलग जगह पर पिंजरे लगाए,जिसमें आज एक गुलदार जो बच्चों को निवाला बन रहा था, आखिरकार श्रीनगर ग्लास हाउस वाली रोड के पिंजरे में कैद हो गया है।

आपको बताते चलें कि विगत कुछ दिन पहले एक सूरज नाम के लड़के तथा श्रीकोट में 4 वर्षीय अधीरा नाम की बालिका जो आंगन में खेल रही थी,गुलदार ने अपना निवाला बना दिया था।

जिसको देखते हुए वन विभाग शीघ्र हरकत में आई और अलग-अलग जगह पर वन विभाग की टीम ने पिंजरे लगाया, आज सुबह ही एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

वही गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट के प्रभागीय वनाअधिकारी (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि उक्त गुलदार को शीघ्र नागदेव रेंज पौड़ी ले जाया जाएगा, उसके बाद मेडिकल के लिए भेज दिया जाएगा।

डी एफ ओ गढ़वाल रिजर्व फॉरेस्ट पौड़ी का कहना है कि इस बार जंगलों में दावानल अधिक होने से जंगली जानवर शहर की तरफ आ रहे हैं, जिससे सभी जनमानस अपनी सुरक्षा स्वयं करें,एवं अपने छोटे बच्चों को अधिक देर तक बाहर न छोड़ें।

वही नागदेव रेंज के वनाक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी का कहना है कि श्रीनगर से लगे शहर श्रीकोट डांग आदि जगहों पर अभी भी पिंजरे लगे रहेंगे,और वन विभाग की टीम पूरी गस्त में रहेगी, क्योंकि अभी भी गुलदार की चहलकदमी हो सकती है।

साथ ही श्रीनगर के सभी जनमानस से यह अपील की कि अपने बच्चों को अकेले में ना छोड़े तथा समय पर अपने बच्चों को घर के अंदर ले जाएं, जिससे बच्चों की सुरक्षा बनी रहे ,क्योंकि अभी गुलदार और भी हो सकते है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts