बड़ी खबर : बिल्डर एस.एस साहनी आत्महत्या मामले में अफ्रीका वाले गुप्ता बंधु गिरफ्तार। पढ़िए सुसाइड नोट…

उत्तराखंड के देहरादून के नामी बिल्डर एस.एस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की हैं।सूत्रों से पता चला हैं कि,मृतक बिल्डर काफी दिनों से धमकी के कारण डिप्रेशन में चल रहा था और उसका […]

उत्तराखंड के देहरादून के नामी बिल्डर एस.एस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या की हैं।सूत्रों से पता चला हैं कि,मृतक बिल्डर काफी दिनों से धमकी के कारण डिप्रेशन में चल रहा था और उसका कई व्यापारियों से लेनदेन का विवाद भी था।

देहरादून बिल्डर सतिंदर सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या मामले में दून पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए अफ्रीका वाले गुप्ता बंधुओ अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।

अब हमें वह सुसाइड नोट मिला है जिसे आत्महत्या से पहले बिल्डर एस.एस साहनी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम छोड़ा है।

इस सुसाइड नोट में बिल्डर ने गुप्ता बंधुओ और एक भाजपा नेता का प्रमुखता से नाम लिया है।

जिस भाजपा नेता का नाम इस लेटर में लिया है उसका पहले भी कई बिल्डरों से विवाद रहा है। और कई बिल्डरों को पहले भी उसने परेशान किया है। उसमें से एक बिल्डर को तो जेल तक हो गई। 

और ये वही गुप्ता बंधु हैं जिनकी वजह से दक्षिण अफ्रीका में कभी बहुत लोकप्रिय रहे पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को  अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई थीं।

आप भी पढ़िए सुसाइट नोट:

Also Read This

बड़ी खबर: सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन उछाल,निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 26 जून 2026। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा।...

शर्मनाक: जेल से छूटते ही फिर बना हैवान! 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म,हुआ गिरफ्तार 

पिथौरागढ़, 26 जून 2026। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज...

Related Posts