अजब-गजब : किचन निर्माण को लेकर पति पत्नी का हुआ झगड़ा। साले ने कर दी जीजा की कुटाई, तहरीर दर्ज…..

विशाल सक्सेना  अल्मोड़ा जनपद का अजब गजब मामला सामने आया,जहां किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर पति-पत्नी का इतना झगड़ा हुआ कि वह थाने तक पहुंच गया । यहां तक की विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अपने भाइयों को बुलवाकर पति को पिटवा डाला । पीड़ित पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी […]

विशाल सक्सेना 

अल्मोड़ा जनपद का अजब गजब मामला सामने आया,जहां किचन निर्माण के डिजाइन को लेकर पति-पत्नी का इतना झगड़ा हुआ कि वह थाने तक पहुंच गया ।

यहां तक की विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अपने भाइयों को बुलवाकर पति को पिटवा डाला ।

पीड़ित पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धारानौला के औढ़ाखोला निवासी व्यक्ति का विवाह 25 नवंबर 2018 को हुआ था । व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि रात खाना खाते समय उसकी पत्नी स्वेती से रसोई निर्माण के डिजाइन को लेकर बहस हो गई। 

बहस के दौरान गुस्से में स्वेती ने अपने पति की टी शर्ट का कॉलर पकड़कर फाड़ दिया, जब मां ने रोकने की कोशिश की तो स्वेती ने मां के दाहिने हाथ को नाखून से नोच डाला और पास में पड़े जूते चप्पलों को हमारे ऊपर फेंकने लगी। इसके बाद मेरी पत्नी गुस्से में अपना फोन लेकर घर से बाहर चली गई ,रात करीब सवा नौ बजे मेरी पत्नी ने अपने भाई को फोन से बुला लिया, थोड़ी देर बाद भाई ने आकर उसके साथ मारपीट कर दी।

 यहां तक की बाद में पत्नी पुलिस चौकी पहुंच गई, जहां धारानौला चौकी से फोन आया ।

उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी यहां आई है, आप भी आ जाएं । वहां मेरी पत्नी, मेरी सास, मेरे ससुर, मेरी साली पूजा और उसका पति पहुंचे हुए थे। 

चौकी पर भी पत्नी ने अभद्रता कि फिलहाल पुलिस ने पति-पत्नी दोनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts