बड़ी खबर : भीषण गर्मी के चलते दरोगा भर्ती फिजिकल परीक्षा पीछे करने की मांग…

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती की फिजिकल परीक्षा पीछे किए जाने की मांग की है। सेमवाल ने सवाल उठाया कि इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग 10 जून को फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा!  […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती की फिजिकल परीक्षा पीछे किए जाने की मांग की है।

सेमवाल ने सवाल उठाया कि इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग 10 जून को फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा! 

सेमवाल ने मांग की है कि इस परीक्षा को मौसम के अनुकूल कराया जाए। अभी प्रदेश में भीषण गर्मी है तो दूसरी ओर यात्रा अपने चरम पर है, ऐसे में पहाड़ों के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को गाड़ियां मिलना संभव नहीं है। वहीं उनको रहने के लिए कमरे भी बहुत महंगे मिलेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए फिजिकल परीक्षा को बरसात के बाद सितंबर माह में कराया जाए।

गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती के लिए 222 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई है। जिसके लिए एक लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा को पुलिस विभाग कराएगा। 

 25 मई को पुलिस विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर 10 जून से फिजिकल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए गढ़वाल मंडल के देहरादून और हरिद्वार तो वहीं कुमाऊं मंडल के रामनगर को फिजिकल परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अब इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग द्वारा जून के महीने में फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा! 

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगार हित में फिजिकल परीक्षा के लिए दूसरी तिथि जारी करने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts