पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

Weather Update : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड। दून सहित इन जिलों में आज बारिश की संभावना

June 1, 2024
in उत्तराखंड
Latest uttarakhand news,
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने के साथ ही झोंकेदार हवाओं संग हल्की से मध्यम बारिश / तीव्र बौछार को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं झोंकेदार हवाओं से राहत तो कहीं गर्म हवाएं चलने से हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 1 जून शनिवार को राज्य में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

विज्ञान केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली , रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ , नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी इलाकों में कहीं कहीं तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने से हीट वेव की की चेतावनी भी जारी की है।

शुक्रवार को देहरादून में 157 सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देहरादून में जब से मौसम विभाग तापमान की गणना कर रहा है, तब से अब तक यह सर्वाधिक तापमान है।

रेमल से गर्मी बढ़ी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार विगत रविवार को बांग्लादेश में आए खतरनाक चक्रवर्ती तूफान रेमल ने उत्तराखंड का पारा भी चढ़ा दिया है।

तूफान बाद में हवाओं के रूप में परिवर्तन हो गया तापमान बढ़ने के साथ यह हवाएं गर्म हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान और पंजाब में पड़ा। उत्तराखंड में भी रेमल  का असर देखने को मिल रहा है।

इसी कारण यहां के तापमान ने 157 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही कम बारिश के कारण भी प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।


Previous Post

भवाली के जंगल में आग से गैस गोदाम समेत महत्वपूर्ण संस्थानों को खतरा। वन विभाग बुझाने में जुटा।

Next Post

बड़ी खबर : यहां जंगल में सड़ी गली हालात में अज्ञात शव मिलने से सनसनी...

Next Post

बड़ी खबर : यहां जंगल में सड़ी गली हालात में अज्ञात शव मिलने से सनसनी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: मसूरी रोड पर पैराफिट से टकराई अनियंत्रित स्कूटी। खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर..
  • यूसीसी बिग अपडेट: अब नाबालिग अवस्था के विवाह भी होंगे रजिस्टर्ड। जानिए ..
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • लूडो: राजमिस्त्री ने दोस्त का सिर हथौड़े से फोड़ा।मौके पर ही मौत..
  • अपराध: प्रेमी प्रेमिका ने पहले नवजात को सड़क पर छोड़ा, फिर पुलिस को दी सूचना। अब हुए  गिरफ्तार
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!