बिग ब्रेकिंग : निकायों में तीन माह के लिए बढ़े प्रशासकों के कार्यकाल। आदेश जारी …

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया है। इस सिलसिले में शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।  निकाय चुनाव जून महीने में होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब चुनाव भी सितंबर महीने में होने की संभावना है। निकाय बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 […]

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया है। इस सिलसिले में शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

निकाय चुनाव जून महीने में होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब चुनाव भी सितंबर महीने में होने की संभावना है।

निकाय बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया था। इसके बाद 6 माह के लिए इनमें जिला अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कल 1 जून को नगर निकायों में नियुक्त किए गए प्रशासकों का भी 6 माह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। 

अब प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने में विलंब के चलते प्रशंसकों का कार्यकाल तीन माह के लिए अतिरिक्त बढ़ाया गया है। ऐसे में उम्मीद अब सितंबर माह में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने की है।

देंखे आदेश:

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts