Uttrakhand Forest Fire:सेलंग के जंगलों में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने में वन विभाग नाकाम

चमोली / गिरीश चंदोला चमोली नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्रान्तर्गत जोशीमठ के समीप सेलंग के जंगलों में  आग लगी है।भीषण आग से जंगल  धधक रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आग से वाहनों को भी आग के खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में नाकाम हुए, […]

चमोली / गिरीश चंदोला

चमोली नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्रान्तर्गत जोशीमठ के समीप सेलंग के जंगलों में  आग लगी है।भीषण आग से जंगल  धधक रहे है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर आग से वाहनों को भी आग के खतरे के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में नाकाम हुए, इस बीच लाखों की वन संपदा जलकर खाक हुई।

हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है लेकिन आग इतनी भीषण है कि पत्थर सड़क पर लगातार गिर रहे है जिससे आवागमन करने वाले वाहनों को खतरा बना हुआ है।

आग इतनी भीषण है कि पुलिस अग्निशमन और एनटीपीसी के अग्निशमन वाहनों से पानी की बौंछार छोड़ी गई लेकिन आग पर अभी तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। लगभग 100 हैक्टेयर भूमि में फैली ये आग लगातर सेलंग गांव की तरफ बढ़ रही है।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts