पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

Weather Update : प्रदेश में इस दिन दस्तक देगा मानसून। सामान्य से होगी अधिक वर्षा

June 7, 2024
in उत्तराखंड
Weather Update : प्रदेश में इस दिन दस्तक देगा मानसून। सामान्य से होगी अधिक वर्षा
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के आस-पास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बौछारों का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में अब भी ज्यादातर क्षेत्र वर्षा के लिए तरस रहे हैं। देहरादून में भी प्री-मानसून शावर शुरू हो चुके हैं।

Uttarakhand weather Update, Latest Uttarakhand weather update, Uttarakhand Monsun, Latest Uttarakhand weather forecast

जून मध्य तक वर्षा का क्रम धीमा रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अब मानसून को लेकर उलटी गिनती भी शुरू हो चुकी है।देश में मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में दस्तक देगा।

उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के आसपास ही है। आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच ही दस्तक देता है।

उत्तराखंड में एक मार्च से 31 मई तक ग्रीष्मकाल में सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा हुई। इसके बाद एक जून से मानसून सीजन की शुरुआत में भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र सूखे हैं।

Uttarakhand weather Update, Latest Uttarakhand weather update, Uttarakhand Monsun, Latest Uttarakhand weather forecast

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार और तेज हवा चलने का दौर जारी है। दून में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ने लगी हैं।

केरल और तमिलनाडु में पूरी तरह सक्रिय होने के बाद तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ चुका है। अगले दो-तीन दिनों के भीतर गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने का अनुमान है।

अभी तक मानसून अपने सामान्य समय से लगभग दो दिन पीछ़े चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत की ओर से रुख करने पर इसकी गति तेज हो सकती है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है।

Uttarakhand weather Update, Latest Uttarakhand weather update, Uttarakhand Monsun, Latest Uttarakhand weather forecast

प्री-मानसून शावर में आएगी तेजी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। मानसून के दस्तक देने से पहले होने वाली वर्षा को प्री-मानसून शावर कहते हैं।

उत्तराखंड में हल्की, मध्यम वर्षा का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन जून मध्य तक प्री-मानसून शावर और तेज हो सकते हैं, जो मानसून आने तक जारी रहेंगे।


Previous Post

बड़ी खबर : उपराष्ट्रपति दौरे में आए सुरक्षाकर्मियों पर कैंचीं धाम की मर्यादाओं को भंग करने के आरोप। जानिए पूरा मामला…

Next Post

हाईकोर्ट न्यूज : सरकार द्वारा समय पर निकाय चुनाव नहीं कराने मामले में प्र.स.शहरी विकास को नोटिस जारी ...

Next Post

हाईकोर्ट न्यूज : सरकार द्वारा समय पर निकाय चुनाव नहीं कराने मामले में प्र.स.शहरी विकास को नोटिस जारी ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: मसूरी रोड पर पैराफिट से टकराई अनियंत्रित स्कूटी। खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर..
  • यूसीसी बिग अपडेट: अब नाबालिग अवस्था के विवाह भी होंगे रजिस्टर्ड। जानिए ..
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • लूडो: राजमिस्त्री ने दोस्त का सिर हथौड़े से फोड़ा।मौके पर ही मौत..
  • अपराध: प्रेमी प्रेमिका ने पहले नवजात को सड़क पर छोड़ा, फिर पुलिस को दी सूचना। अब हुए  गिरफ्तार
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!