बिग न्यूज : केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही आंचल ने दी महंगाई की सौगात

रिपोर्ट: मुकेश कुमार लालकुआं : अमूल द्वारा दुग्ध दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों मैं वृद्धि की है ।  उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई ।  रेट बढ़ोत्तरी […]

रिपोर्ट: मुकेश कुमार लालकुआं : अमूल द्वारा दुग्ध दरो में वृद्धि के बाद नैनीताल दूग्ध संघ उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने भी आंचल बाजार दरों मैं वृद्धि की है । 

उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले दूध की दरो में 10 जून से प्रति लीटर ₹2 की बढ़ोतरी कर दी गई । 

रेट बढ़ोत्तरी पर बाजार सर्वे में आंचल उपभोक्ताओं का कहना है कि नैनीताल दूग्ध संघ प्रबंधन द्वारा अपने अनाप-शनाप खर्चों में कटौती के बजाय दुग्ध दरो में अनावश्यक वृद्धि की जा रही है तथा दुग्ध उपभोक्ताओं की सबसे अधिक मांग वाले स्टैंडर्ड दूध की आधे व एक लीटर की पैकिंग दरों में बढ़ोतरी साहित बुजुर्गों व रोगियों के लिए तैयार गाय दूध दरों में भी प्रति लीटर ₹2 की वृद्धि कर आंचल ने अपने उपभोक्ताओं को केंद्र में नई सरकार के गठन के साथ ही महंगाई की सौगात दी है। 

वही उपभोक्ताओं का कहना है कि आंचल प्रबंधन द्वारा दूग्ध दरों में वृद्धि के बजाय अपने अनाप-शनाप खर्चों पर कटौती का निर्णय लेना चाहिए । 

इधर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चित रहने वाले संघ प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े  किए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts