बड़ी खबर : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे चीफ टाउन प्लानर को पद से हटाया। इन्हें सौंपी ज़िम्मेदारी…

उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों में सीएम धामी सख्ती से काम कर रहे हैं। आज रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी सचिवालय को खोला गया और सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उत्तराखंड के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक (चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर) शशि मोहन श्रीवास्तव को […]

उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों में सीएम धामी सख्ती से काम कर रहे हैं। आज रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी सचिवालय को खोला गया और सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उत्तराखंड के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक (चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर) शशि मोहन श्रीवास्तव को पद से हटाकर उत्तराखंड शासन के आवास विभाग से अटैच कर दिया गया है। इस कार्रवाई से आवास विभाग के तमाम अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

चीफ टाउन प्लानर को अटैच करने के साथ ही इस पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजक शालू थिंड को सौंपी गई है। 

सूत्रों से ख़बर मिली हैं कि सीएम धामी के भ्रष्टाचार को लेकर सख्त एक्शन में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आ सकते हैं। 

दरअसल, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक के पास किसी भी स्थल के मास्टर प्लान यानी भू-उपयोग तय करने को लेकर अहम जिम्मेदारी होती है। मास्टर प्लान से ही तय किया जाता है कि किस स्थल पर फैक्ट्री या उद्योग लगेंगे या वहां घर बनाए जा सकेंगे। 

सूत्रों के अनुसार पता चला हैं कि,मास्टर प्लान में भू-उपयोग तय करने को लेकर एसएम श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रकरण के तार मंडलायुक्त गढ़वाल के कार्यालय से जुड़े होने का अंदेशा भी व्यक्त किया गया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts