दहशत : गुलदार ने 7 साल के बच्चे को बनाया निवाला। परिजनों में मचा कोहराम …

विशाल सक्सेना  हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया । कल देर रात हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया । बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला […]

विशाल सक्सेना 

हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया ।

कल देर रात हल्द्वानी वानप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया ।

बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया ।

अफरा तफरी के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी।

बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चे की बॉडी जंगल के पास मिली।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है ।

फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts