बड़ी खबर : बायोमेट्रिक, जैमर और संगीनों के साए में परीक्षा। नकलविहीन एक्जाम के लिए हाइअलर्ट पर आयोग

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज रविवार कोई परीक्षा में एहतियातन कड़ी सुरक्षा बरती गई। परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेट-3 और ग्रह माता पदों के लिए आयोग ने 40190 अभ्यर्थियों को नामांकित किया था जिसमें से 34329 ही अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को देखते हुये आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया द्वारा परीक्षा में अतिरिक्त सर्तकता व निगरानी बरती गयी तथा इस हेतु राज्य के कतिपय संवदेनशील परीक्षा केन्द्रों में लाइव सी०सी०टी०वी० तथा ए०आई० तकनीक स्थापित कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में परीक्षा केन्द्रों की आयोग मुख्यालय से हर गतिविधि पर नजर रखी गयी।

इस लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए 40089 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिनमें से 34329 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार लगभग 86 प्रतिशत अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए। प्रदेश के 10 जनपदों में यह परिक्षा आयोजित की गई।।लिखित परीक्षा को पारदर्शिता से संपादित कराए जाने हेतु आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया के आदेशों के अनुपालन  पुलिस विभाग द्वारा फ्रिस्किंग की गयी तथा लिखित परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गयी। आयोग द्वारा समस्त परीक्षा केन्द्रों में जैमर की व्यवस्था की गयी।

उपरोक्त के अतिरिक्त आयोग द्वारा आबकारी तथा परिवहन विभागों की टीमों को फ्लाइंग स्क्वॉड के रूप में परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखने हेतु तैनात किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts