वीडियो (हादसा): स्कूल बस ने आधा दर्जन महिलाओ को कुचला…

विशाल सक्सेना  रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर एलाइंस कॉलोनी के सामने अनियंत्रित स्कूल बस के द्वारा सड़क किनारे खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओ को टक्कर मार दी, जिसमे 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई । घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां पर एक महिला को डॉक्टरों ने […]

विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर एलाइंस कॉलोनी के सामने अनियंत्रित स्कूल बस के द्वारा सड़क किनारे खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओ को टक्कर मार दी, जिसमे 6 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई ।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां पर एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं पांच महिलाओं का उपचार डॉक्टर की टीम के द्वारा किया जा रहा है ।

हादसे की वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक स्कूल बस सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचलती नजर आ रही है ।

देंखे वीडियो:

सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी सहित पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई ।

कोतवाली पुलिस के द्वारा बस चालक और बस को कब्जे में लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

बताया जा रहा है रुद्रपुर के सेंट मैरी स्कूल की बस रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी इसी बीच हाईवे के किनारे खड़ी महिलाओ को अनियंत्रित बस ने कुचल दिया जिसमें मौके पर कांटोपा की रहने वाली मीनू मिस्त्री पत्नी बबलू मिस्त्री की मौत हो गई ।

वहीं आनंदखेड़ा निवासी पारुल विश्वास, दिनेशपुर की रहने वाली तानिया और सोढ़ी कॉलोनी की कविता सहित दो अन्य महिलाये गंभीर रूप से घायल हो गई ।

 पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts