बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम हरीश रावत गिरफ्तार । कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी सलाखों के पीछे …

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को आज शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।  रुड़की के मंगलौर में हो रहे मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी में हुए बवाल को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा।  लिब्बरहेड़ी गांव जाने की जिद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने नहर पुल के पास रोक […]

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को आज शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । 

रुड़की के मंगलौर में हो रहे मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी में हुए बवाल को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा। 

लिब्बरहेड़ी गांव जाने की जिद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने नहर पुल के पास रोक लिया। इस बात को लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद हरीश रावत वहीं पर बैठकर मंत्र जाप करने लगे।

मंगलौर पुलिस ने हरीश रावत को गिरफ्तार किया और उन्हें हवालात में बंद कर दिया। मंगलौर में लगातार हो रहे विवाद को लेकर हरीश रावत प्रदर्शन कर रहे थे इसीलिए पुलिस ने उन्हें हवालात में डाल दिया।

हरीश रावत ने साफ किया है कि लोकतंत्र बचाने के लिए वो लड़ाई लड़ते रहेंगे। हरीश रावत के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts