बड़ी खबर : शराबी शिक्षक नशे की हालत में पहुंचा स्कूल । वीडियो हुआ वायरल, देंखे..

जिस शिक्षक के हाथों में बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी बच्चों के अभिभावकों ने सौंपी हुई हैं। वहीं शिक्षक यदि बच्चों को शराब पीकर शिक्षा देगा तो सोचिए भविष्य किधर जाएगा! उनकी शिक्षा और व्यक्तित्व पर क्या असर पड़ेगा!

जी हां ऐसा ही एक मामला जनपद पौड़ी के विकासखंड कोट स्थित एक विद्यालय  का सामने आया हैं। जहां एक शिक्षक रोज नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है ।

अब इस शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्रामीण शिक्षण से नशे की हालत में स्कूल आने पर नाराजगी जाता रहा है। 

आप भी देखिए वीडियो:

कुछ ग्रामीणों ने ये भी बताया कि रापूमावि राणाकोट में सेवारत एक शिक्षक लंबे समय से शराब के नशे में स्कूल आ रहा है। यह शिक्षक देर से स्कूल आता है और समय से पहले घर चला जाता है। साथ ही इनका व्यवहार बच्चों, स्टाफ व ग्रामीणों के प्रति खराब है।

ग्रामीणों ने इस शिक्षक पर जल्द कड़ी कार्रवाई करने की बात कहीं हैं। जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।

वहीं प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर रापूमावि राणाकोट के एक शिक्षक के नशे में होने का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले में बीईओ कोट से तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। प्रभारी सीईओ बर्त्वाल ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मामले में तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts