मौसम अपडेट : दून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। जानिए अगले तीन-चार दिन कैसा रहेगा मौसम!

उत्तराखंड में मानसून जोरो पर है, प्रदेश में मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। और सावधानी बरतने की भी हिदायत दे रहा है। अगले तीन से चार दिन भी प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में तेज बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। Uttarakhand Weather News, Dehradun Weather […]

उत्तराखंड में मानसून जोरो पर है, प्रदेश में मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। और सावधानी बरतने की भी हिदायत दे रहा है।

अगले तीन से चार दिन भी प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में तेज बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।

Uttarakhand Weather News, Dehradun Weather News, Dehradun weather update, Uttarakahi Weather Update, Today weather update Uttarakhand

आज भी प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते अभी भी 46 मार्ग बंद है। जिन्हें खोलने का कार्य किया जारहा है।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts