दुःखद : कोटद्वार मे कलयुगी बेटे ने चाकू से गोदकर कर दी सौतेली मां की हत्या

अनुज नेगी  कोटद्वार। इन्दिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।  बेटे ने अपनी मां के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद कुछ देर में महिला की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय शाहिदा […]

अनुज नेगी 

कोटद्वार। इन्दिरानगर आमपड़ाव की खुमरा बस्ती में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 

बेटे ने अपनी मां के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद कुछ देर में महिला की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिनों से विवाद चल रहा था।आरोपी सुबह अपनी मां के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। 

घटना के बाद से घर में रह रही छोटी बहु बेहोश है, जिसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए ले गई। पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश में जुटी हुई है।

Also Read This

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

Related Posts