बिग ब्रेकिंग(एक्शन) : एलआईयू में तैनात दारोगा और हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा…

रिपोर्ट : विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड नैनीताल के रामनगर से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने की बड़ी कार्यवाही सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी कोतवाली रामनगर में स्तिथ एलआईयू के कार्यालय में छापामारी कर सब इंस्पेक्टर सौरभ राठी को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन जारी है इसी क्रम में आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की गई थी।

दो दिनों पूर्व हुई शिकायत को जांच करने पर सही पाया गया और आज रिश्वत लेते हुए दरोगा सौरव राठी और हेड कांस्टेबल गुरु प्रीत सिंह जो कि दोनों ही LIU में तैनात है को गिरफ्तार किया गया है।

यह दोनों लोग पासपोर्ट रिन्यूअल के नाम पर ₹2500 रिश्वत मांग रहे थे। आज ट्रैप टीम द्वारा जाल बिछाकर ₹2000 रिश्वत लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि, शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के समक्ष दरोगा सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की ओर इशारा किया था और पीड़ित ने हेड कांस्टेबलगुरप्रीत को पैसे दिए थे, लिहाजा दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts