एक्शन : नियमों को ताक पर रख इस बार में बिक रही थी शराब। पड़ी रेड, लाइसेंस होगा निरस्त

देहरादून में नियमों को ताक पर रख अवैध रूप से शराब परोसे जाने पर एक बार पर आबकारी विभाग ने रेड मार दी। 12:00 के बाद भी नियम विरुद्ध भेजी जा रही शराब की लगातार मिल रही शिकायत के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया, और बड़ी कार्यवाही कर दी । आबकारी विभाग की टीम […]

देहरादून में नियमों को ताक पर रख अवैध रूप से शराब परोसे जाने पर एक बार पर आबकारी विभाग ने रेड मार दी।

12:00 के बाद भी नियम विरुद्ध भेजी जा रही शराब की लगातार मिल रही शिकायत के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया, और बड़ी कार्यवाही कर दी ।

आबकारी विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित एफ बार पर रेड करते हुए 12:00 बजे के बाद भी नियम विरुद्ध बेची जा रही शराब की लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए दो अलग-अलग बड़ी टीम भेजते हुए जांच कराई,जांच में मिल रही शिकायत सही पाई गई,जिसके आधार पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई  

जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया है कि ,लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई थी और जांच में बात सही पाई गई है जिसके आधार पर कार्रवाई के साथ-साथ बार लाइसेंस कैंसिलेशन की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी । 

आबकारी मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप सभी को पूर्व में सूचित किया गया था परंतु नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है यह आगे भी जारी रहेगी।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts