एक्शन : रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल मामले में दो वन विभाग के अधिकारी निलंबित

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में रिश्वत लेने के वायरल वीडियों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। अवैध खनन के लिए घूस लेने के वायरल वीडियों का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी वन क्षेत्राधिकारी और बीट अधिकारी को निलंबित […]

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में रिश्वत लेने के वायरल वीडियों को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

अवैध खनन के लिए घूस लेने के वायरल वीडियों का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी वन क्षेत्राधिकारी और बीट अधिकारी को निलंबित कर दिया।

वहीं, वन दरोगा के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए वन संरक्षक शिवालिक वृत्त को पत्र लिखा गया है। निलंबित रेंज अधिकारी को वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त पौड़ी के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में रिश्वत लेने के वायरल वीडियों को विभाग ने गंभीरता से लिया है।

मामले में आरोपी वन क्षेत्राधिकारी सुनील गैरोला और बीट अधिकारी सचिन कुमार को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रेंज अधिकारी को प्रमुख वन संरक्षक ने निलंबित किया है।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियों, वीडियों में रेंज अधिकारी को अनुचित रूप से धनराशि लेते दिखाया गया है।

वहीं, आरोपी वन दरोगा नरेंद्र गौड़ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी ने वन संरक्षक शिवालिक वृत्त को पत्र लिखा है।

भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में रिश्वत लेने का वीडियों वायरल हुआ था। वीडियो में अवैध खनन के लिए दो-दो हजार रुपये की रिश्वत लेेते दिखाया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts