हादसा : नेपाल में प्लेन क्रेश । 18 की मौत ..

नेपाल में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान टेकऑफ कर रहा था, उसी दौरान शौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पोखरा जाने वाले इस विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। […]

नेपाल में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान टेकऑफ कर रहा था, उसी दौरान शौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पोखरा जाने वाले इस विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। ये विमान शौर्य एयरलाइंस का था । 

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है। 

विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। 

Also Read This

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

शिक्षा जगत के प्रेरणास्रोत बने डॉ. दिनेश वर्तवाल। ‘भारत शिक्षा रत्न सम्मान’ से हुए अलंकृत

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित कार्यों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल के...

Related Posts