शर्मनाक अपराध : शराबी बेटे ने लकड़ी से हमला कर मां को उतारा मौत के घाट

अनुज नेगी  पौड़ी : जनपद पौड़ी के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरों गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। मां का कसूर बस इतना था कि उसने शराब पीने को लेकर ऐतराज जताया था,जिस पर बेटे के सिर पर […]

अनुज नेगी 

पौड़ी : जनपद पौड़ी के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरों गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

मां का कसूर बस इतना था कि उसने शराब पीने को लेकर ऐतराज जताया था,जिस पर बेटे के सिर पर खून सवार हो गया और अपनी मां का कत्ल कर दिया।

वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. अब आरोपी पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में है।बतादे कि बीरोंखाल के छाछीरों गांव का अनिल ढौंडियाल (उम्र 30 वर्ष) गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया था. जिस पर उसकी मां रामेश्वरी देवी ने नाराजगी जताई तो वो झगड़ा करने लगा।

तभी जलाने वाली लकड़ी से अनिल ने अपनी मां के सिर पर वार कर दिया,जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल ठेकेदारी का काम करता है।

अक्सर शराब पीकर करता था बहसबाजी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अनिल शराब पीने के बाद अक्सर लोगों से बहसबाजी पर उतर जाता था. इसलिए लोग ऐसी स्थिति में उससे दूरी बना कर रखते थे।

आरोपी के पड़ोसी सुरेशानंद ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने घर जाने से पहले वो उनके घर आया था और उनसे झगड़ने लगा,जब उन्होंने उसे समझा-बुझा घर जाने को कहा तो वो रात को वापस आकर सबक सिखाने की धमकी दे गया।

अब उन्होंने फोन कर हरिद्वार से अपने बेटे को बुला लिया था,वहीं पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी मां ने घर में काफी दिनों से दही जमा रखी थी, जो खराब थी। उसने मां से दही न मथने पर गुस्सा किया,जिस पर वो भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। इस पर मां ने विरोध करते हुए शराब पीकर बहस न करने की चेतावनी दी. जिससे गुस्साए नशे में धुत अनिल ने लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी (अनिल) की पत्नी और बच्ची भी चोटिल हो गई, वहीं सिर पर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।

आरोपी ने मां के शव को किचन में डाल दिया और शुक्रवार को घर से भागकर बस पकड़ने के लिए जाने लगा, लेकिन तब तक सुरेशानंद के बेटे भी हरिद्वार से पहुंच गए तो वो उसे पकड़ कर घर ले आए. जिसके बाद आरोपी अनिल को पुलिस के हवाले कर दिया

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts