बिग ब्रेकिंग : वन विभाग में इन अधिकारीयों के बंपर ट्रांसफर

उत्तराखंड में इन दिनों तमाम विभागों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। दरअसल राज्य सरकार ने तबादला सत्र का समय बढ़ाते हुए 31 जुलाई तक तबादला किए जाने के लिए अनुमति दी है। इसी क्रम में उत्तराखंड वन विभाग में गढ़वाल सर्किल के अंतर्गत कई फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी […]

उत्तराखंड में इन दिनों तमाम विभागों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। दरअसल राज्य सरकार ने तबादला सत्र का समय बढ़ाते हुए 31 जुलाई तक तबादला किए जाने के लिए अनुमति दी है।

इसी क्रम में उत्तराखंड वन विभाग में गढ़वाल सर्किल के अंतर्गत कई फील्ड अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। जारी तबादला आदेश के अनुसार गढ़वाल सर्किल में कुल 14 वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है।

इन सभी को जनहित में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिन वन दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है, उनमें बसंती लाल, दिगपाल चंद, गंभीर सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, दिग्विजय, जगमोहन सिंह, जगदीप टम्टा, हीरा सिंह, जयवीर लाल, कमल राम, लखमी चंद, मोहन कुमार, अरविंद रावत और विजय सिंह नेगी का नाम शामिल है।

इसी तरह चार डिप्टी रेंजर की जिम्मेदारी भी गढ़वाल सर्किल में बदली गई है। इसमें डिप्टी रेंजर भीमलाल, कुंदन सिंह परमार, विलोचन प्रसाद और मनोज कुमार रावत का नाम शामिल है।

जिन वन कर्मियों के तबादले किए गए हैं उन्हें एक हफ्ते के भीतर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।  आदेश जारी होने के बाद तबादला सूची में जगह लेने वाले वन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला आदेश गढ़वाल सर्किल के वन संरक्षक आकाश कुमार वर्मा ने जारी किया है।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: दून समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट। आंधी-बिजली और बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज हवाओं और तापमान में...

बड़ी खबर: राशन कार्ड धारक ध्यान दें! जुलाई से फिर मिलेगा एक साथ तीन महीने का राशन

देहरादून। उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने जुलाई माह से सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम...

Related Posts