बड़ी खबर : एक्शन मोड में सरकार। दिल्ली हादसे के बाद दून में अवैध कोचिंग सेंटरो पर नकेल कसने की तैयारी..

दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद से ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पहले हल्द्वानी और अब देहरादून के कोचिंग संस्थानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।  सीएम धामी व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को […]

दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद से ही उत्तराखंड सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पहले हल्द्वानी और अब देहरादून के कोचिंग संस्थानों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। 

सीएम धामी व आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि एमडीडीए और पुलिस विभाग ने संयुक्त चैकिंग कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली का दर्दनाक हादसा तो आपने सुना ही होगा जहां एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए सरकार अभी से एक्शन मोड में है और कोचिंग संस्थानों पर नकेल कस रही है। 

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय तथा आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।  

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts