अपराध : सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी ने की आठ वर्षीय छात्रा से छेड़खानी,पोक्सो में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विशाल सक्सेना स्थान हल्द्वानी  मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है । आरोप है कि सेवानिवृत अधिकारी ने स्कूल से लौट रही आठ वर्षीय छात्रा के साथ अपने दुकान पर छेड़खानी की, आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी के […]

रिपोर्ट विशाल सक्सेना

स्थान हल्द्वानी 

मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

आरोप है कि सेवानिवृत अधिकारी ने स्कूल से लौट रही आठ वर्षीय छात्रा के साथ अपने दुकान पर छेड़खानी की, आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलोनी के लोगों ने मुखानी थाने में हंगामा भी किया ।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है पूरे मामले की जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार,मुखानी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा बीते दिन अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी, घर जाने के रास्ते में पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी की दुकान है इस बीच सभी छात्राएं चिप्स लेने के लिए वहां पर रुकी।

चिप्स खरीदने के दौरान रिटायर्ड अधिकारी एक छात्रा से छेड़खानी करने लगा इसके बाद उसे दुकान के अंदर बुलाने की कोशिश की।

इस दौरान दुकानदार ने सभी छात्रों को एक चिप्स का पैकेट दिया कुछ देर बाद जब बच्ची अपनी सहेलियों के साथ जाने लगी तो उसे आवाज देकर दुकान के अंदर बुला लिया, इसी बीच उससे छेड़छाड़ की गई।

जब छात्रा चिल्लाई तो उसकी सहेलियां दुकान में पहुंची,इसके बाद छात्रा रोते हुए घर चली गई ।

छात्रा के परिजनों ने कॉलोनी के लोगों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है ।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज ले ली है, फुटेज में चार बालिकाएं दुकान पर खड़ी दिखाई दी हैं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच महिला अधिकारी को सौंपी गई है जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts