दु:खद – उत्तराखंड का एक और लाल शहीद..

उत्तराखंड के चमोली जिले करछूना गांव के हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।  शहीद दीपेंद्र कंडारी के पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं।  दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को […]

उत्तराखंड के चमोली जिले करछूना गांव के हवलदार दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 

शहीद दीपेंद्र कंडारी के पिता सुरेंद्र कंडारी सेना से सेवानिवृत्त हैं।  दीपेंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं।दीपेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून के रतनपुर में रहता है।

चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। 

मिली जानकारी के अनुसार,जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे बलिदान हो गए। 

 शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया है। 

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts