दु:खद- गौला नदी के तेज बहाव में बहा बच्चा, मौत

मुकेश कुमार  स्थान- हल्द्वानी उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर है, जिससे हल्द्वानी में एक हादसा हो गया। जहां गौला नदी में पानी के तेज बहाव में 11 साल का बच्चा बह गया।  बच्चा नदी के पास खेल रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वो […]

मुकेश कुमार 

स्थान- हल्द्वानी

उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर है, जिससे हल्द्वानी में एक हादसा हो गया। जहां गौला नदी में पानी के तेज बहाव में 11 साल का बच्चा बह गया। 

बच्चा नदी के पास खेल रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वो नदी में बह गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई और बच्चे का शव 6 किलोमीटर दूर आंवला चौकी क्षेत्र से बरामद हुआ है। जिसके बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। 11 वर्षीय अमरजीत नदी के पास खेल रहा था तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। 

मानसून सीजन में अब तक 3 लोगों की बहने से मौत हो चुकी है, एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया की बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts