बड़ी खबर : आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध 27 अस्पतालों को नोटिस जारी, इलाज पर रोक। जानिए कारण..

उत्तराखंड में 27 अस्पताल जो आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इलाज पर भी रोक लगाई गईं हैं। नोटिस जारी करने का कारण उनके पास फायर एनओसी न होना है। अगले आदेशों तक अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर नए मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे।अस्पतालों में आग की घटना […]

उत्तराखंड में 27 अस्पताल जो आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही इलाज पर भी रोक लगाई गईं हैं।

नोटिस जारी करने का कारण उनके पास फायर एनओसी न होना है। अगले आदेशों तक अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर नए मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे।अस्पतालों में आग की घटना को देखते हुए प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। 

कार्डधारक मरीजों का इलाज करने के लिए 293 सरकारी और निजी अस्पताल योजना में पंजीकृत हैं, लेकिन कई सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है।

इस पर प्राधिकरण ने 27 अस्पतालों को नोटिस जारी कर सूचीबद्धता अस्थायी रूप से निरस्त की है। साथ ही अस्पतालों में नए मरीजों के इलाज पर रोक लगा दी है। पूर्व में भर्ती मरीजों का उपचार जारी रहेगा। 

जानकारी के अनुसार,आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों को 24 जुलाई को पत्र जारी कर फायर एनओसी मुहैया कराने को कहा था। इसके बावजूद भी 27 निजी अस्पतालों ने फायर एनओसी नहीं दी है। इस पर अस्पतालों की सूचीबद्धता को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया। 

अब इन अस्पतालों की ओर से फायर एनओसी देने के बाद ही सूचीबद्धता को बहाल किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts