ब्रेकिंग : दून के आनंदम रेस्तरां के टॉयलेट मे हिडन कैमरा। महिलाओं के हंगामे पर आरोपित अरेस्ट

देहरादून में प्रतिष्ठित रेस्तरां और स्वीट्स की चेन संचालित करने वाले आनंदम के चकराता रोड स्थित रेस्तरां में तब हंगामा मच गया जब रेस्तरां के महिला वाशरूम (टॉयलेट) में एक हिडन कैमरा पाया गया है। कैमरा मिलने से गुस्साई महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस […]

देहरादून में प्रतिष्ठित रेस्तरां और स्वीट्स की चेन संचालित करने वाले आनंदम के चकराता रोड स्थित रेस्तरां में तब हंगामा मच गया जब रेस्तरां के महिला वाशरूम (टॉयलेट) में एक हिडन कैमरा पाया गया है।
कैमरा मिलने से गुस्साई महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कार्मिक को हिरासत में लिया है। साथ ही कैमरा लगाने के आरोप में संबंधित कर्मी और संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है। कैमरा पाए जाने के बाद रेस्तरां में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके वायरल वीडियो के मुताबिक एक महिला कह रही है कि जहां पर कैमरा/मोबाइल फिट किया गया था।वहां की टाइल टूटी पाई गई है।
कैमरा लगाने का आरोप रेस्तरां के एक कर्मचारी पर है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कैमरे को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में यह कहा गया है कि संबंधित स्टाफ महिलाओं के वाशरूम इस्तेमाल करने के दौरान रिकॉर्डिंग करता था। हालांकि, अभी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कैमरे से क्या क्या रिकॉर्ड किया गया है।
फिलहाल, आरोपी स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुकदमा पंजीकृत कर रेस्तरां संचालक की भूमिका की जांच भी की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : UPCL में पीसी ध्यानी और UJVNL में एके सिंह बने MD। मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों में लंबे समय से चल रही प्रबंध निदेशकों (MD) की नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर...

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Related Posts