भयानक हादसा : कार और ई रिक्शा की भिड़ंत। गर्भवती महिला समेत चार की मौत

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। हादसे में मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी थी। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने […]

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। हादसे में मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी थी।

यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी  निवासी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। 

वहीं, कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts