सावधान : दून में भूकंप के झटके। जानिए तीव्रता और नुकसान..

राजधानी देहरादून में रविवार रात भूकंप से धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई।  जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भी देहरादून ही रहा जो जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। राजधानी के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुई लेकिन भूकंप की तीव्रता कम […]

राजधानी देहरादून में रविवार रात भूकंप से धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। 

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र भी देहरादून ही रहा जो जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

राजधानी के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुई लेकिन भूकंप की तीव्रता कम थी जिसके चलते कहीं किसी तरीके का कोई भी नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि यदि भूकंप के हल्के झटके आए हैं तो इसके बाद बड़े झटके आने की भी संभावना अगले कुछ दिनों में बन सकती है जिसको लेकर  प्रशासन आगामी तीन से चार दिन तक भूकंप की आशंका को लेकर निकट निगरानी करेगा।

जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की वेबसाइट से ही मिली। 

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts